Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शासकीय वाहन के कथित निजी उपयोग की विभाग में शिकायत

शासकीय वाहन के कथित निजी उपयोग की विभाग में शिकायत
छिंदवाड़ा
18-Jul-26
छिंदवाड़ा

सरकारी कार्यों के लिए दिए गए वाहनों का पदों पर बैठे अधिकारी किस तरह दुरूपयोग करते हैं इसका एक और मामला सामने आया है। जिले के उमरानाला विद्युत उपसंभाग में एक अधिकारी द्वारा शासकीय वाहन के कथित निजी एवं घरेलू उपयोग में किए जाने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि अधिकारी प्रतिदिन कोयलाचंल के अपने निवास से उमरानाला कार्यालय तक सरकारी वाहन से ही आवागमन कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन का उपयोग नियमित रूप से निजी आवागमन में किए जाने के संबंध में फोटो एवं वीडियो भी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शासकीय संसाधनों के उपयोग संबंधी नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।

शिकायत में कहा गया है कि शासकीय वाहनों का उपयोग केवल अधिकृत सरकारी कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। ऐसे में यदि किसी अधिकारी द्वारा निजी सुविधा के लिए वाहन का उपयोग किया जा रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share News On