शास्त्रीय नृत्य के दिग्गज देंगे 30 और 31 मई को शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति
मनोरंजन
27-May-26
बादल भोई जनजातीय संग्रहालय ओपन ऑडिटोरियम में शाम 6.30 से होगा आयोजनं
छिंदवाड़ा
कला संगम शास्त्री नृत्य एवं संगीत महोत्सव का पाँचवां संस्करण 30 और 31 मई को बादल भोई जनजातीय संग्रहालय ओपन ऑडिटोरियम में शाम 6.30 से होगा आयोजनं किया गया है, जिसमें सभी के लिये प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है।
यह महोत्सव कलाप्रेमियों के लिए एक दुर्लभ अवसर है जहाँ वे एक ही मंच पर विभिन्न शास्त्रीय विधाओं के दिग्गजों को एक साथ प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। इस महोत्सव में 30 मई को धीरेन्द्र तिवारी (दिल्ली), कथक नृत्य, श्वेता प्रचांडे (चेन्नई) भरतनाट्यम और अमित डोले (छिंदवाड़ा) भरतनाट्यम नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इसी क्रम में 31 मई को पद्मश्री अरूणा मोहंती एवं ग्रुप (भुवनेश्वर) ओडिसी नृत्य, रंजीत बाबू एवं विजिना वासुदेवन (चेन्नई) भरतनाट्यम (जुगलबंदी), श्रीलक्ष्मी गोवर्धनन (केरल) कुचिपुड़ी नृत्य की उत्कृष्ट भाव-भंगिमाएं प्रस्तुत करेंगी।
इस वर्ष बारह दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला में भाग लेने वाले बच्चों एवं कलासंगम इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस के छात्रों को पद्मश्री कलाकार के द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही कलासंगम की नई पहल इस वर्ष से संस्थान के दो बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। संस्था के बच्चे को बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर मोस्ट, डेडिकेटेड स्टूडेंट एवं हंड्रेड पर्सेंट अटेंडेंस के लिए भी पुरस्कृत किया जाएगा। संस्था के निर्देशक अमित डोले का सभी कलाप्रेमी जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें एवं इस शास्त्रीय नृत्य का लाभ अर्जित करें ।