Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ईदुज्जुहा आज, कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहेगा तैनात

ईदुज्जुहा आज, कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल रहेगा तैनात
छिंदवाड़ा
27-May-26
छिन्दवाडा

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हरेंद्र नारायन द्वारा जिले में 28 मई को ईदुज्जुहा पर्व के आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था, लोक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है । यह ड्यूटी कार्यक्रम प्रारंभ से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिये लगाई गई है।

उन्होंने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को शांति एवं कानून  व्यवस्था बनाये रखने के लिये निर्देशित किया कि अपने अनुभाग, तहसील, थाना क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर इस पर्व के आयोजन को संज्ञान में लेते हुये, विहित क्षेत्रों में सतत् भ्रमण करें। वहां आयोजित होने वाले पर्व/धार्मिक समागम/अन्य कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रध्दालुओं, व्यक्तियों व अन्य व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुये भारत सरकार गृह विभाग/मध्यप्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेश/निर्देशों के अनुक्रम में समुचित आंकलन करें तथा क्षेत्र में समुचित सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से क्षेत्रीय आवश्यकतानुसार अपने स्तर से इस कार्य में सहयोग के लिये अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ निरंतर संपर्क, समन्वय बनाये रखेंगे तथा किसी महत्वपूर्ण अप्रिय घटना की जानकारी यदि हो या जिला स्तर से कोई कार्यवाही अपेक्षित हो तो उसे तत्काल जिला दण्डाधिकारी/अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे ।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा ने बताया कि कानून व्यवस्था, लोक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अनुविभाग छिंदवाड़ा एवं तहसील मोहखेड़ के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र के लिये छिंदवाड़ा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुधीर जैन को नोडल अधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छिंदवाड़ा और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मोहखेड़ को सहायक अधिकारी , अनुविभाग अमरवाड़ा के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र के लिये अमरवाड़ा के अनुविभागीय दण्डाधिकारी  राहुल पटेल को नोडल अधिकारी व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अमरवाड़ा और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट हर्रई को सहायक अधिकारी, अनुविभाग परासिया के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र के लिये परासिया के अनुविभागीय दण्डाधिकारी शुभम कुमार यादव को नोडल अधिकारी व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट परासिया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उमरेठ को सहायक अधिकारी, अनुविभाग चौरई के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र के लिये चौरई के अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रभात मिश्रा को नोडल अधिकारी व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चौरई और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चांद को सहायक अधिकारी, अनुविभाग जुन्नारदेव के अंतर्गत थाना व चौकी के संपूर्ण क्षेत्र के लिये जुन्नारदेव के अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर को नोडल अधिकारी और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट दमुआ, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जुन्नारदेव व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तामिया को सहायक अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
Share News On