शहर महिला कांग्रेस व सेवादल ने रानी लक्ष्मी बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राजनीति
18-Jun-26
छिन्दवाड़ा
राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय गुरुवार को खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी के नारों से गूंज उठा। उपस्थित मातृशक्ति ने लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शौर्य, अदम्य साहस और देश सेवा को प्रणाम करते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किए। आयोजन में उपस्थित शहर महिला कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने लक्ष्मी बाई की वीरता और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली महारानी के शौर्य की गाथा अमर है। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाली वीरांगना, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि शहर महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस सेवादल के द्वारा मनाई गई।
कांग्रेस सेवादल द्वारा स्टेडियम ग्राउंड के सामने स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीरांगना के अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, हेमंत राजपूत, राजेश धुर्वे, पप्पू पाल, संतोष, डॉ. शबाना यास्मीन खान, सन्नो कुमरे, महजवीन खान, कीर्ति तिवारी, सलीका कड़ेआम सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। शहर महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में सरला सिसोदिया, मंजू बैस, मनीषा पाल, दीपा यादव, रानू डेहरिया, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, शोभा शर्मा, ज्योति डेहरिया, ममता चौबे, पूनम उइके, माया सूर्यवंशी, रामवती परते, यास्मीन कुरैशी, साक्षी चौबे, सविता कनौजिया, शालू सरियाम, शकुन वर्मा, ममता टांडेकर, समिता ठाकुर, मरयम, फरीदा बानो, जुबेदा बी, रेनु तिवारी, सुधा तिवारी, साधना जघेला, सुनिता मालवी, नूरी खान सहित अन्य महिला नेत्री व पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं।