राजराजेश्वरी माता मंदिर में मातृ शक्तियों ने किया पौधरोपण
राजनीति
18-Jun-26
छिंदवाड़ा
मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 44 में स्थित राजराजेश्वरी माता मंदिर में मातृ शक्तियों से संवाद एवं पौधारोपण और रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शालिनी बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से मौजुद रही।
नगर मंडल 4 महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया बंन्देवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा राजराजेश्वरी माता मंदिर में मातृ शक्तियों से संवाद एवं पौधारोपण और रामायण पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा एवं श्रीमती शालिनी बंटी विवेक साहू ने जहा मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण को लेकर मातृ शक्तियों से संवाद किया वही मंदिर परिसर में पौधारोपण भी करते हुये पौधों के संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 44 की वार्ड अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह बघेल, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती श्रद्धा जैन, प्रभा, लवीना, रतना, कल्पना सहित समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी बहने उपस्थिति थी।