Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसानों को डीजल उपलब्ध कराने पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताया आभार

किसानों को डीजल उपलब्ध कराने पर भाजपा किसान मोर्चा ने जताया आभार
कृषि जगत
18-Jun-26
छिंदवाड़ा

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग सह प्रभारी संदीप रघुवंशी ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को केन के माध्यम से डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने और ईंधन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चावड़ा का आभार व्यक्त किया है।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने कहा कि मध्य प्रदेश में खरीफ फसलों की बुआई का महापर्व प्रारंभ हो चुका है। ऐसे समय में किसानों को खेतों में बुआई, ट्रैक्टर संचालन एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर त्वरित निर्णय लेने के अधिकार प्रदान किए गए हैं, ताकि किसानों को ईंधन उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। भाजपा किसान नेता संदीप रघुवंशी एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से खरीफ सीजन के दौरान किसानों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी और कृषि कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

Share News On