Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शहर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में शहर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
राजनीति
16-May-26
राजीव भवन से प्रारंभ हुआ जुलूस सत्कार तिराहा पहुंचा

छिन्दवाड़ा

नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस निकाला। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारम्भ यह जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर चौराहा पहुंचा। संविधान निर्माता के समक्ष नीट परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों के लिए भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार से न्याय दिलाने की मांग की साथ ही दोषियों पर ठोस कार्रवाई के लिए नारेबाजी करते हुए जुलूस समाप्त हुआ।

राजीव भवन से निकला जुलूस

कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण हाथों में मशाल लिए हुए राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकले। हाथों में मशाल और जुबान पर न्याय की मांग के साथ ही प्रतिष्ठित परीक्षाओं में घोटालों के लिए पहचान बना चुकी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्तागण अम्बेड़कर चौराहा पहुंचे। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में शामिल हुए समस्त विद्यार्थियों के लिए न्याय की मांग करते हुए पेपर लीक के समस्त दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग की साथ ही पारदर्शी परीक्षा के लिए नये संस्थान के गठन के लिए भी मांग उठाई।

क्या कहते हैं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनू मागो

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक प्रकरण ने सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गम्भीर प्रश्चचिन्ह खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं, पालकों व अभिभावकों की आशाओं के साथ हुए इस अन्याय का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की जानी चाहिए। परीक्षार्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस भविष्य में और बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

आयोजित जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कपाले सहित, जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, कांग्रेस, शहर कांग्रेस के पांचों उप ब्लॉक के पदाधिकारी, समस्त पार्षदगण, कार्यकर्तागण,  के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा संगठन व विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सम्मिलित रहे।
Share News On