Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हेटी सरोरा में विवाद, कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर संरक्षण का आरोप

हेटी सरोरा में विवाद, कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर संरक्षण का आरोप
छिंदवाड़ा
16-May-26
कांग्रेस जिला अध्यक्ष व सौंसर विधायक ने दी चेतावनी, न्याय संगत कार्रवाई नहीं हुई तो किया जाएगा चक्का जाम

छिन्दवाड़ा

उमरानाला चौक अंतर्गत ग्राम हेटी में हुए विवाद पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी है। सौंसर कांग्रेस विधायक रेवनाथ चौरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। नेताद्वय ने कहा कि यदि पुलिस न्यायसंगत कार्यवाही नहीं करेगी तो कांग्रेस आंदोलन करेगी और हाईकोर्ट तक जाएगी।

क्या है मामला

कांग्रेस कार्यालय से जारी सूचना अनुसार ग्राम हेटी सरोरा निवासी घायल हरिराम वास्टे ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे से बताया कि सोनू साहू परिधी ट्रेडिंग कम्पनी छिन्दवाड़ा एवं मूलचंद साहू अन्य 50 से अधिक साथियों के साथ देर रात को गांव में पहुंचे और गालियां देते हुए हरिराम वास्टे के निवास पर पथराव करने लगे जिसमें देवीराम वास्टे, दधिबल वास्टे को गम्भीर चोटें आई है। एक ट्रक, दो कार व दो मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों के कांच पथराव करने वालों ने तोड़ डाले साथ ही घर के खिड़की और दरवाजे भी टूटे है। उमरानाला चौकी पुलिस ने न्याय संगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध नहीं किया है। 

सौंसर विधायक रेवनाथ चौरे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओक्टे हुए सक्रिय

इधर मामले में सौंसर विधायक विजय चौरे ने पीड़ित पक्ष को आश्वास्त करते हुए कहा कि यादि पुलिस ने न्यायोचित कार्रवाई नहीं की तो कमलनाथ एवं नकुलनाथ के माध्यम से प्रकरण को हाईकोर्ट लेकर जाएंगे और उसमें पुलिस को भी पार्टी बनाया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे एवं सौंसर विधायक विजय चौरे ने पीड़ित परिवार का संबल बढ़ाते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस विषम परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। अगर शाम तक आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया गया तो कांग्रेस चक्का जाम करेगी और पुलिस चौकी के सामने धरना भी देगी। इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के दाबव में काम ना करें। पुलिस कार्रवाई संतोषजनक नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए मकान के सामने दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की है। इस दौरान रघुवीर मोहने, विजय गावंडे, राहुल मालवीय, महेश बनवारी, देवकरण पटेल, कमलाकर ठाकरे, योगेश राजनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On