Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संगठन में कसावट को लेकर कांग्रेस की बैठक सोमवार को

संगठन में कसावट को लेकर कांग्रेस की बैठक सोमवार को
राजनीति
16-May-26
कांग्रेस विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी साथ ही आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जावेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 18 मई सोमवार को दोपहर 12 बजे से राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें समस्त विधायकगण, समस्त प्रभारी एवं पर्यवेक्षगण, समस्त ब्लॉक, उप ब्लॉक एवं शहर अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले आयोजनों के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव के लिए प्रारम्भिक रणनीति के साथ ही प्रशासन द्वारा इन चुनावों के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची पर गहन चर्चा की जावेगी। बीएलए, बूथ संयोजक एवं पोलिंग बूथ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी साथ ही बूथ कमेटी, ग्राम पंचायत कमेटियों के गठन पर चर्चा होगी।

विधायकगण, समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण एवं शहर अध्यक्षगण से आग्रह किया है कि वे समय पूर्व राजीव भवन पहुंचें ताकि पूर्व निर्धारित बैठक को समय से प्रारंभ किया जा सके।
Share News On