Home News Helpline Classified Jobs About Contact

डी.एल.एड में प्रवेश प्रकिया प्रारंभ

डी.एल.एड में प्रवेश प्रकिया प्रारंभ
शिक्षा
16-May-26
छिन्दवाडा 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान छिन्दवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा निर्देशों के अनुसार सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों को प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोउपाधि (क्.म्स.म्क) में प्रवेश लेना है। वे 15 मई से 29 मई 2026 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। डीएलएड के लिये छिन्दवाडा जिले में 01 शासकीय संस्था एवं 07 अशासकीय संस्थाएँ संचालित हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन है। अतः अभ्यर्थी जिले के किसी भी ऑनलाईन सेंटर पर अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Share News On