एफएलएन वार्षिक मूल्यांकन में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में प्रथम
छिंदवाड़ा
06-May-26
छिन्दवाडा
निपुण भारत मिशन अंतर्गत एफएलएन वार्षिक मूल्यांकन, जो कि शासन द्वारा थर्ड पार्टी के माध्यम से शालाओं में कक्षा 2 एवं 3 में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन करने के लिये आयोजित किया जाता है, की रिपोर्ट जारी की गई है। मूल्यांकन के आधार पर जारी इस रिपोर्ट में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में तथा जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इडपाचे के नेतृत्व में, साथ ही सहायक जिला परियोजना समन्वयक (अकादमिक) एवं समस्त एपीसी, बीआरसी, बीएसी, सीएसी के संयुक्त प्रयासों से जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा की ओर से समस्त शिक्षकों को बधाई प्रेषित की गई है।