Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

डाक घर में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन के लिए 2 दिवसीय विशेष अभियान

डाक घर में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन के लिए 2 दिवसीय विशेष अभियान
छिंदवाड़ा
06-May-26
छिन्दवाडा

भारतीय डाक विभाग छिंदवाड़ा संभाग द्वारा आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों को नए आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा मोबाइल एवं ईमेल लिंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

डाक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष अभियान 08 एवं 09 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 06 मई एवं 07 मई 2026 को टोकन का वितरण किया जाएगा, जिससे नागरिकों को सुगमता से सेवाएं मिल सकें।

अभियान के दौरान सभी आधार केंद्र प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में सेवाएं सायं 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

छिंदवाड़ा संभाग के अंतर्गत छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जाएगा। इनमें छिंदवाड़ा प्रधान डाकघर के अलावा चिटनवीसगंज, अमरवाड़ा, हर्रई, उमरानाला, सौंसर, पांढुर्णा, लोधीखेड़ा, परासिया, इकलेहरा, चांदामेटा, जुन्नारदेव, तामिया, दमुआ तथा चौरई उपडाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान चलाया जा रहा है।
Share News On