Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नवागत महाप्रबंधक का चेंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों ने किया अभिनंदन

नवागत महाप्रबंधक का चेंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों  ने किया अभिनंदन
छिंदवाड़ा
22-Jun-26
छिंदवाड़ा

जिला व्यापार एवं उद्योग की नवागत महाप्रबंधक श्रीमती ओजस्वी काले से छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्यामसुंदर चांडक ने सभी सदस्यों का परिचय कराया और संगठन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अध्यक्ष श्यामसुंदर चांडक, सचिव विशाल माहेश्वरी, मनीष गुप्ता, ब्रजेश कोहरे, जितेंद्र साहू, विवेक माहेश्वरी, ब्रजेश कल्पीवार, विकास वात्सल्य आदि उपस्थित रहे।
Share News On