Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 5 की मौत, 20 घायल

 छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 5 की मौत, 20 घायल
छिंदवाड़ा
22-Jun-26
मृतकों के परिजन को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

घायलों को 50-50 हजार रूपए की मिलेगी सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांसद बंटी विवेक साहू, विधायक कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने घटना पर जताया दुख

छिन्दवाडा/भोपाल

सोमवार की सुबह लगलग 9.30 से 10 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी गांव के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। सभी मृतक और घायल खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे।

बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह टेमनी गांव के समीप अचानक तेज रफ्तार ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की असमय मृत्यु पर गहन दुरूख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के निरूशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास एक ट्रक और पिकअप की भिड़त हो जाने से यह दुरूखद दुर्घटना हुई।

सांसद बंटी विवेक साहू ने सड़क हादसे पर जताया गहन दुख

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुए भीषण सड़क हादसे पर गहन दुख व्यक्त किया है। दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू को ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर में 6 लोगों के दुःखद निधन एवं कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर घायलों के बेहतर एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था करने का निवेदन किया था। जिसके बाद तत्काल ही घायलों को जिला चिकित्सालय में बेहतर उपचार की व्यवस्था बताते हुये घटना के जांच के आदेश भी दे दिये गये थे।

सांसद के निर्देश पर युवा मोर्चा ने की घायलों की मदद

दिल्ली प्रवास पर गए सांसद बंटी विवेक साहू को जैसे ही इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने दिल्ली से ही युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बिटटू मण्डराह, रवि मालवी, सत्यम बंदेवार, नितेश साहू, प्रथम ठाकुर, पप्पू वर्मा, नितिन राऊत सहित अन्य कार्यकर्ताओं को तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद करने की निर्देश दिए थे।

घायलों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव

दुर्घटना की खबर मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से चर्चा कर सभी घायलों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान श्री यादव ने स्कूल वैन पलटने की घटना में चोटिल हुए दो बच्चों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम धर्मेन्द्र मिगलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश सिंह बैस, संदीप सिंह चौहान, रोशन सिंगनापुरे, शिवा सरसवार,मोंटी शर्मा, विक्की साहू उपस्थित रहे।


कमलनाथ व नकुलनाथ ने जताया दुख

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने बैतूल नेशनल हाईवे स्थित टेमनी ग्राम के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। नेताद्वय ने कहा कि इस दुर्घटना में 6 मजदूरों का निधन और 20 मजदूरों का गम्भीर घायल होना हृदय विदारक है। घायलों को अविलम्ब समूचित इलाज प्रदान करने की व्यवस्था जिला प्रशासन बनाएं ताकि घायलों व उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जिला कांग्रेस परिवार की ओर से दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, ईश्वर वाडिवा, राजू वाडिवा संजू खड़कर, नितिन उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद की साथ परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे डॉ. कृष्ण हरजानी

दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने हेतु भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के जिला संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. हरजानी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर उपचाररत घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनकी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर घायलों के उपचार, दवाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा सभी मरीजों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के  सह संयोजक डॉ. के. एस. बजाज, महामंत्री डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. मयंक साहू सहित चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।


 


Share News On