Home News Helpline Classified Jobs About Contact

11 वाहनों पर 57 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई

11 वाहनों पर 57 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई
छिंदवाड़ा
27-Jul-26
छिन्दवाडा 

सोमवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर संचालित वाहनों की सघन जांच की गई  जांच के दौरान छोटे-बड़े लगभग 25 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की गहन जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 11 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिससे 57,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा सभी वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Share News On