Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मां शारदा को साष्टांग दंडवत कर मांगा सभी की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

मां शारदा को साष्टांग दंडवत कर मांगा सभी की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
छिंदवाड़ा
14-Jul-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने पूरी की मैहर में छटवीं धार्मिक पदयात्रा

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के मैहर मां शारदा मंदिर पहुंचते ही आज का दिन (14 जुलाई मंगलवार) इतिहास में दर्ज हो गया। वे छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के पहले जनप्रतिनिधि बन गए जिन्होंने अपने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए इतनी लंबी पदयात्रा की। उन्होंने मैहर में मां शारदा को दंडवत प्रणाम कर माथा टेका और छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सहित प्रदेश और देश के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने राजना पांढुर्णा आश्रम के प्रमुख विवेकजी महाराज की प्रमुख उपस्थिति में मां शारदा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस तरह छिंदवाड़ा से 1 जुलाई को प्रारंभ हुई आस्था, श्रद्धा और जनसेवा की छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा संपन्न हो गई है। इसके पूर्व सांसद श्री साहू पांच धार्मिक यात्राएं कर चुके हैं जिनमें जामसांवली, महादेव, श्री रामेष्वर धाम सिहारामाल, खंडवा एवं तालखमरा की 608 किमी की धार्मिक पदयात्राएं शामिल थी।

पदयात्रा के अंतिम दिन छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सहित अन्य जिलों से पहुंचे हजारों लोगों ने भी ऊंचे पहाड़ों पर विराजी मां शारदा धाम में दर्शन किए। इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह प्रमुख रूप से मौजुद रहे। सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी पदयात्री, सहयोगी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सेवा करने वाले संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, प्रशासन, पत्रकारों सहित प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया।

सांसद अब तक कर चुके हैं 608 किमी की धार्मिक पदयात्राएं

धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 608 किमी की 5 धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेश्वर धाम 22 किमी, छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी एवं छिंदवाड़ा से तालखमरा 80 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन धार्मिक पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं की थी। 

Share News On