आईटीआई में द्वितीय राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 16 से 18 जुलाई तक
शिक्षा
15-Jul-26
तृतीय एवं चतुर्थ राउंड के लिए 19 जुलाई से चॉइस फिलिंग

छिन्दवाडा
शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा के प्राचार्य शुभम निमजे ने बताया कि प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक द्वितीय राउंड की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई द्वितीय राउंड की प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिवस होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि द्वितीय राउंड में जिन अभ्यर्थियों को ट्रेड आवंटित हुई है, वे अपना अलॉटमेंट लेटर प्रिंट कराकर मूल दस्तावेज तथा उनकी दो-दो फोटो प्रतियों के साथ शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
प्राचार्य श्री निमजे ने बताया कि तृतीय एवं चतुर्थ राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक लॉक की जा सकेगी। चॉइस लॉक होने के बाद उसमें किसी प्रकार का त्रुटि सुधार संभव नहीं होगा। तृतीय चयन सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक संपन्न होगी।