Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

उपचुनाव में भाजपा की निकिता प्रकाश बरखे एकतरफा जीती

उपचुनाव में भाजपा की निकिता प्रकाश बरखे एकतरफा जीती
छिंदवाड़ा
10-Jul-25
न्यूटन के वार्ड क्रमांक 4 में हुए थे उपचुनाव

छिंदवाड़ा

नगर परिषद न्यूटन चिखली के वार्ड क्रमांक 4 में 7 जुलाई को हुई वोटिंग के परिणाम गुरूवार 10 जुलाई को आ गए। भाजपा की निकिता प्रकाश बरखे ने एकतरफा जीत हासिल की है। चुनाव में कुल 423 लोगों ने अपना मत दिया था जिसमें से भाजपा को 308 और कांग्रेस को मात्र 107 वोट मिले जबकि 8 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाकर मतदान किया था। इस जीत के साथ ही इस परिषद में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। ध्यान रहे पूर्व पार्षद रविंदर कौर कांग्रेस पार्षद थी जिनकी मृत्यु के बाद सीट खाली हुई थी जिस पर उपचुनाव कराए गए थे। हालांकि कांग्रेस के पास अब भी बहुमत है जबकि यहां एक पार्षद आम आदमी पार्टी का है।उपचुनाव में भाजपा की जीत ने मतदाताओं के मूढ़ को बता दिया है।


Share News On