गुरूवार को नहीं चली प्राइवेट बसें, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
छिंदवाड़ा
10-Jul-25
छिंदवाड़ा
शहर के अंदर जगह-जगह प्राइवेट संचालकों द्वारा बसों को रोक-रोक कर यात्रियों को बसों में चढ़ाया व उतारा जाता है जिससे नगर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इस बात को लेकर विगत दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि शहर के अंदर किसी भी स्थान पर बसें नहीं रूकेंगी और जो बसें रूकेंगी उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इस बात से नाराज निजी बस आॅपरेटरों ने प्रशासन तक अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा एकतरफा निर्णयलिया गया है जिसका हम विरोध करते हैं। कम से कम एक स्टापेज की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इस बात को लेकर बुधवार को एसडीएम सुधीर जैन की अध्यक्षता में बस आॅपरेटरों के साथ बेठक भी हुई लेकिन बैठक बेनतीजा रही और गुरूवार को निजी बस नहीं चलेगी।

गुरूपूर्णिमा के अवसर पर अनेक लोगों को अपने गंतव्य पर जाना था लेकिन बस आॅपरेटरों की हड़ताल के कारण वे नहीं जा पाए।बस एसोसिएशन के संरक्षक सेवक यादव, राजेश मिगलानी, अजीत पटेल, अमरीश ा शुक्ला और विमल शर्मा ने कहा कि जब तग मांगे पूरी नहीं होती बसों का संचालन बंद रहेगा। बसों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।