Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

वी. बी - जी राम जी को लेकर भाजपा का छिंदवाड़ा जनपद का हुआ सम्मेलन

वी. बी - जी राम जी को लेकर भाजपा का छिंदवाड़ा जनपद का हुआ सम्मेलन
छिंदवाड़ा
05-Feb-26
छिंदवाड़ा 

 वी.बी.-जी राम जी के छिंदवाड़ा जनपद के संयोजक एवं अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष पटेल ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, बी.बी. जी रामजी के जिला संयोजक एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, सहसंयोजक शिव पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, ओम पटेल, दिनेशकांत मालवी, मंडल संयोजक गोलू सुशील चौधरी, रूपसिंग पटेल, संतोष चंद्रवंशी, अम्बिका गेंदसिंह बानखेड़े, घनानन्द कमलनाथ पटेल की मुख्य उपस्थिति में प्रारंभ हुआ । 

सम्मेलन में जी राम जी बिल को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा बी.बी. जी राम जी विधयेक 2025 को पारित किया गया जिससे ग्रामीण आजीविका मिशन को गति मिलेगी जिससे भ्रष्टाचार पर रोक रहेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा । अब 100 दिन के रोजगार से बढ़कर 125 दिन का रोजगार मिलेगा । अब साप्ताहिक राशि सीधे हितग्राही के खाते में भुगतान की जाएगी । गांव स्तरीय योजनाएं पहले तैयारी की जाएगी फिर ब्लाक, जिला एवं राज्यस्तर, राष्ट्रीय स्तर पर डिजीटल मानचित्र और प्रधानमंत्री गति से संयोजित होगी साथ ही बिल को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई । 

सम्मेलन में जी राम जी के जिला संयोजक संजय पटेल ने कहा कि यह बिल विकसित भारत की ओर एक मील का पत्थर साबित होगा तथा गांधी जी के सपनों को साकार करने में इस बिल की महती भूमिका होगी । उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के समग्र कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए है अगर माननीय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तब भारत के 6 लाख गांव कभी सड़क से जुड़ नहीं पाते तथा किसान क्रेडिट कार्ड भी अस्तित्व में नहीं आता तथा सर्वशिक्षा अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं आता ये सब भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए है अब किसान की बुवाई एवं कटाई के समय 60 दिन का अवकाश रहेगा जिससे कटाई एवं बुवाई हो सकेगी तथा प्रशासनिक व्यय को बढ़ाकर 6 से 9 प्रतिशत किया गया है तथा जल संरचना के कार्य पक्के निर्माण कार्य, गांव की आवश्यकता के अनुरूप कार्य सब वी बी रामजी जी बिल की विशेषता है । 

 इस अवसर पर महामंत्री प्रहलाद पटेल, विजय मसराम, श्रीमती संगीता परतेती, श्रीमती फुलेश सूर्यवंशी, शिशिर चौरिया, सुधाकर लियांगत, झनकलाल पटेल, श्रीमती स्वर्णमाला, सुनील डेहरिया, विजय सूर्यवंशी, मनोहर पटेल, जय ठाकुर, रामादीन दुबे, धर्मेन्द पाल सहित सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य उपस्थित रहे । सम्मेलन में ग्राम पंचायत स्तरीय प्रभारी नियुक्त किए गए । 


Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।