जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने टटोली सर्व शिक्षा अभियान की नब्ज
छिंदवाड़ा
05-Feb-26
शैक्षणिक स्तर को गुणवत्ता पूर्ण बनायें रखना सबकी जिम्मेवारी : सी. ई. ओ. जिला पंचायत
छिन्दवाड़ा
सर्व शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केन्द्र छिन्दवाड़ा द्वारा जिला शिक्षा बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान छिंदवाड़ा में पाण्डूर्ना एवं छिन्दवाड़ा जिले के सभी विकास खण्ड स्रोत समन्वयक, विकास खण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षकों की आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में एवं जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इड़पाची, डाईट प्राचार्य महेश कुमार पांड़वा विशेष रूप से उपस्थिति थे।
बैठक में शासकीय शालाओं में पढ़ाये जाने वाली कक्षाओं में टाईम टेबल का पालन करने, मांनीटंरिग को सुदृढ़, गुणवत्ता युक्त अध्यापन के साथ बच्चों में सभी तरह की दक्षता का विकास पर जोर दिया गया जिससे शैक्षणिक स्तर में सुधार आये। इसके अलावा शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल हर शाला में हमेशा उपलब्ध रखने की बात कही गई। वाश एण्ड व्हील कर्मचारी के सहयोग से बालिका शौचालय की मरमम्त एवं नियमित सफाई के लिये भी कहा गया।
इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी कर्मचारीयों को पूरे आत्म विश्वास से काम करने पर जोर दिया गया साथ ही सभी अकादमिक कर्मचारी को अपने दायित्व को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के लिए कहा गया। जिला परियोजना समन्वयक जे. के. इडपाची द्वारा वन टू वन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में ए. पी. सी. संकेत जैन, भानु गुमास्ता, गजेन्द्र ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, मध्यान्ह भोजन प्रभारी जिला पंचायत अली बुशरा, अनुराधा श्रीवास्तव, बी.आर.सी छिन्दवाड़ा अजय केकतपुरे, परासिया श्याम कुमार गुन्हेरे, अमरवाड़ा विनोद वर्मा, जुन्नारदेव अरविन्द डेहरिया, तामिया किशोर पाण्डे, चौरई- विजय पवार, बिछुआ दिनेश डिगरसे, हर्रई राजकुमार सूर्यवंशी, सौसर चैनशा यादव,पाण्डूर्ना मोरेश्वर ब्रम्हें, जिला प्रोढ शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे के साथ सर्व शिक्षा अभियान का संपूर्ण अमला उपस्थित रहा।