Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छात्रो ने दिया चित्रो के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम संदेश

छात्रो ने दिया चित्रो के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम संदेश
छिंदवाड़ा
05-Feb-26
छिन्‍दवाड़ा 

 पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने और मानव जीवन को संरक्षित करने के लिए सभी को एक जुट होकर अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा | पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए माय भारत छिंदवाड़ा ने पी एम श्री शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल कैलाश नगर में एक पेड़ मां के नाम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता  जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली एवं प्राचार्य मनीषा मिश्रा के मार्ग दर्शन मे आयोजित की गई ।  

 बबीता सोनी ने बताया की माय भारत छिंदवाड़ा के द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता मे 30  छात्रो ने भाग लिया।भाग लेने वाले छात्रो मे प्रथम स्थान आरुषि साहू, द्वितीय स्थान, अंकिता मरावी,ओर तृतीय स्थान पर कीर्ति लाड,ओर सांत्वना पुरस्कार अंबिका साहू आये छात्रो को उपस्थित अतिथियों के हस्ते पुरुस्कृत किया गया । आयोजन को सफल बनाने मे   शिक्षक अर्चना तिवारी, मीना नागवंशी, बबीता सोनी का सराहनीय  सहयोग रहा।
Share News On