Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस की स्मृति में भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस की स्मृति में भाजपा नेताओं ने किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा
24-Jun-25
छिन्दवाड़ा

मातृभूमि की रक्षा, गौरव और सम्मान के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वालीं महान वीरांगना माँ रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर नगर भाजपा के समस्त मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनकी स्मृति में पौधारोपण किया गया।
 इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर निगम सभापति जागेंद्र अल्डक द्वारा रानी दुर्गावती की देशभक्ति एवं शौर्य को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर समस्त देशवासियों से अपील की गई की रानी दुर्गावती के पद चिन्हो पर चलकर देश का गौरव बढ़ाने का हम सभी कार्य करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने कहा कि रानी दुर्गावती शौर्य, अदम्य साहस एवं अद्भुत वीरता की प्रतिमूर्ति थी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि भारतीय स्वाभिमान की प्रतीक, महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी का बलिदान को स्मरण करके प्रत्येक देशवासी का हृदय शौर्य एवं गौरव से भर जाता है। उन्होंने कहा की स्वाधीनता और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों को अर्पण कर देने वाली महान वीरांगना की गौरवगाथा सदैव भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि माँ रानी दुर्गावती जी का जीवन अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम की अमिट कहानी है।  इस अवसर पर रानी दुर्गावती के स्मृति में समस्त भाजपा नेताओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जागेंद्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारसकर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश कवरेती, परसराम वाड़ीवा ,सुरेश उइके, समीर उइके,महामंत्री ओम चौरसिया, पंकज पाटनी, राज गौहर, जित्तू पटेल, गौरव जायसवाल, सारविंद सूर्यवंशी, पंकज माहौरे ,अंशुल सोनी, तरुण साहू ,  वैभव गुप्ता, मोहन यादव, मुदस्सर भाई, शाहरुख हुसैन, जुनैद खान एवं बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share News On