Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भोजपुरी फिल्म 'घर हो तो ऐसा' में छिंदवाड़ा के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

भोजपुरी फिल्म 'घर हो तो ऐसा' में छिंदवाड़ा के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
छिंदवाड़ा
24-Jun-25
छिंदवाड़ा

कला और संगीत के क्षेत्र में छिंदवाड़ा में भी एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं जिन्होंने समय-समय पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एक बार फिर अवसर आया है जब छिंदवाड़ा के कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता बड़े पर्दे पर दिखाई है।  फिल्म के प्रोडक्शन मेनेजर रविशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि  जे,के, आर्ट्स एवं श्रीफल इंटरटेनमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म घर हो तो ऐसा का निर्माण किया गया । बहुत ही कम समय में फिल्म पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है।  जिले के परासिया अंचल से इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीसीपी शर्मा,  प्रोडक्शन मैनेजर रवि शंकर विश्वकर्मा, प्रोडक्शन इंचार्ज विक्की शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, गोलू शर्मा ने फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलाकारों में विजय नंदिनी शर्मा, रवि शंकर विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा, साक्षी तिवारी और सारणी से अशोक विद्रोही  ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर तैयार की गई फिल्म को सह परिवार देख सकते हैं। फिल्म अक्टूबर माह में स्थानीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी जिसका आनंद जिलेवासी ले सकते हैं। राकेश तिवारी, राजू दुबे, केशव कथासी शर्मा, मोहन विश्वकर्मा, किशन मार्ग, प्रदीप विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा, राजा विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, कमलकांत विश्वकर्मा, माता प्रसाद विश्वकर्मा, रामनाथ विश्वकर्मा,  संतोष विश्वकर्मा आदि ने फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दी है।
Share News On