Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

रक्षाबंधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
राजनीति
27-Aug-26
छिंदवाड़ा

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक पर्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उल्लास लेकर आए। उन्होंने सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
Share News On