Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी रक्षा बंधन व भुजलिया की शुभकामनाएं

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी रक्षा बंधन व भुजलिया की शुभकामनाएं
राजनीति
27-Aug-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने देश, प्रदेश, जिले व नगरवासियों को रक्षा बंधन व भुजलिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम कमलनाथ जी ने अपने शुभकामना संदेश में समस्त जनमानस से कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का यह पवित्र त्योहार हमारी संस्कृति का एक अनमोल हिस्सा है। उन्होंने कामना की, कि यह रक्षा बंधन व भुलिया पर्व सभी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और खुशहाली लेकर आए।

पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने देश, प्रदेश, जिला व नगरवासियों को रक्षा बंधन व भुजलिया पर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामना दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का सबसे बड़ा प्रतीक है। सभी उल्लास और उत्साह से रक्षा बंधन व भुजलिया पर्व को मनाएं साथ ही भाई-बहन के प्रेम की अटूट डोर सदा मजबूती से बंधी रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है। पुनः समस्त जनमानस को पावन रक्षा बंधन व भुजलिया पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News On