सुरभि खंडेलवाल के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
छिंदवाड़ा
11-Mar-26
छिंदवाड़ा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में पूरी भाजपा परिवार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
