भाजपा धरमटेकडी मंडल की बैठक में कार्ययोजनाओं पर की चर्चा
राजनीति
06-Aug-26
छिन्दवाडा

भाजपा कार्यालय में धरमटेकडी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्ययोजनाओं की विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को मंडल के प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी द्वारा संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकूर ने की। बैठक के प्रारंभ में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ व सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, सांसद प्रतिनिधि व अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अल्केश लांबा, मंडल के महामंत्री ओम चौरसिया, मंडल के महामंत्री कमलेश कवरेती सहित मंडल में निवासरत सभाप्रति, पार्षदगण एवं नये बने ऐल्डरमैन का पुष्पमाला भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक में संगठन की कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, ऐल्डरमैन पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिरत रहे। अंत में सभी कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया गया।