Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महापौर विक्रम अहके ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन

महापौर विक्रम अहके ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
06-Aug-26
छिन्दवाड़ा

नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने वार्ड क्रमांक 35 सर्रा की पूजा साईं परिसर कॉलोनी में 250 मीटर सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है उसी क्रम मे आज सर्रा में भी सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूजा साईं परिसर कॉलोनी में लबे समय से रोड निर्माण की मांग की जा रही थी। यह सीसी रोड 13 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनेंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, वार्ड सयोजक त्रिलोक राउत, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर ठाकरे, घनश्याम पाटीलकर, मोरेश्वर हिवसे, रोहित मोहरे, मनीष गुप्ता, नितिन राउत, योगेश दाड़े, मुकेश दाडे, संपत राउत, महादेव बारसकर, वेदांत राउत, विक्की लाड़े, रवि मालवी, साहेबराव अवारे, दीपक अवारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Share News On