Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भरतादेव कन्या स्कूल में ली गई जैव विविधता की शपथ

भरतादेव कन्या स्कूल में ली गई जैव विविधता की शपथ
छिंदवाड़ा
06-Sep-26
छिंदवाड़ा

पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, भरतादेव में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्राओं को जैव विविधता और पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। स्कूल की प्राचार्य ऐरीना सहाय ने बताया कि संस्था द्वारा स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधे रोपे गए हैं। इन पौधों की पूरी देखभाल और सुरक्षा का जिम्मा स्कूल की छात्राएं ही उठाएंगी, ताकि उनमें पर्यावरण के प्रति गहरी जागरूकता आ सके। इस पौधरोपण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य ऐरीना सहाय के साथ-साथ शिक्षक शैफाली खाड़े, साधना मिश्रा, रत्नमाला लोखंडे, प्रेमवती उइके, मनीषा दुबे, कल्पना करमरकर, नकुल खापरे, सुनील पवार, पराग कटरे, विपत डोंगरे और योगेश पाटिल का विशेष सहयोग रहा।
Share News On