Home News Helpline Classified Jobs About Contact

तामिया में गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

तामिया में गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
छिंदवाड़ा
06-Sep-26
छिन्दवाडा 

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय तामिया में आज “माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुसरे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता एवं प्रशिक्षक पंकज राय, श्रीमती स्वाति सूर्यवंशी, सुभाष मिनोटे, संदीप राज एवं महेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण की विभिन्न विधियों एवं तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह सेवा प्रमुख कोमल सूर्यवंशी, तामिया उपस्थित थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की प्रतिमा का उपयोग धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी किया जा सकता है। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद उसी मिट्टी को गमले में उपयोग कर पौधा लगाया जा सकता है, जिससे गणेश उत्सव को “पूजा से प्रकृति संरक्षण” से जोड़ा जा सके। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं समुदाय को पर्यावरण अनुकूल गणेश उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, प्रबुद्धजन एवं नवांकुर संस्था/समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशाला का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि गणेश उत्सव केवल आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का भी अवसर है।

Share News On