ट्रांसफार्मर खराब होने से भूला मोहगांव में 15 दिनों से अंधेरा
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
ग्रामीणों की गुहार पर कांग्रेस ने की पहल, रोशन हुआ गांव
छिन्दवाड़ा
करीब 15 दिनों तक जिला मुख्यालय से लगा हुआ एक ग्राम अंधेरे में डूबा रहा, लेकिन सत्ता पर आसीन पार्टी के नेताओं व जिले के जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। हताश व परेशान ग्रामीणजन ने कांग्रेस से गुहार लगाई। कांग्रेस के पदाधिकारी सक्रिय हुए और गांव पुनः रोशन हुआ।

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भूला मोहगांव में पुराने ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे जिन्हें लंबे समय से बदला नहीं गया जिससे विगत 15 दिनों से गांव में बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी जिसके चलते गांव में अंधेरा छा गया। स्थानीय निवासियों ने बिजली कंपनी में आवेदन और निवेदन कर व्यक्तिगत प्रयास किए, किन्तु ट्रांसफार्मर नहीं लगा। अंततः जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पर्यवेक्षक मनीष पांडे, जीवन पटेल, नन्हे चन्द्रवंशी व संतोष कराड़े सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और गांव में बिजली की सुचारू सप्लाई प्रारंभ हुई।
ग्राम के राजाराम पटेल, हरिओम वर्मा, मनोज विश्वकर्मा, ज्वाला पटेल, अमरू वर्मा, रूपचंद चंद्रवंशी, राजेश्वर विश्वकर्मा, जगत उइके, अशोक पटेल, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, मोतीराम साहू, सुमेरचंद वर्मा, शिवलाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, भरोस सिरचंद वर्मा, बालबद्री वर्मा, रामनरेश वर्मा, रामपाल वर्मा, जसवंत पटेल, सन्नी वर्मा, उमेर वर्मा, बृजमोहन चंद्रवंशी, सुमेरचंद कहार, महेतलाल वर्मा, आशिक वर्मा, सूरज वर्मा, रघुनाथ पटेल, अजय वर्मा, निलेश वर्मा, वीरसिंह चंद्रवंशी व सन्नी वर्मा एवं समस्त ग्रामवासी युवा साथियों ने कांग्रेस का हृदय से आभार माना है।