Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बुधवार को छिंदवाड़ा आएंगे युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया

बुधवार को छिंदवाड़ा आएंगे युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया
छिंदवाड़ा
07-Apr-26
छिन्दवाड़ा

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया बुधवार 8 अपै्रल को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल ने बताया कि चौरई से कांग्रेस कार्यालय तक गर्मजोशी के साथ युकां प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसे दृष्टिगत रखते हुए छिन्दवाड़ा जिला युकां की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल के अनुसार प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 01 बजे चौरई बायपास पहुंचेंगे। यहां उपस्थित युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उनका स्वागत करेंगे। दोपहर 1.15 बजे इसरा उमरिया, दोपहर 1.30 बजे कुण्डीपुरा, दोपहर 1.45 बजे यातायात थाना, दोपहर 1.50 बजे महात्मा गांधी चौक एवं दोपहर 02 बजे राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। सभी जगह युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण आतिशबाजी व गाजे, बाजे के साथ भव्य आत्मिक स्वागत करेंगे।  

Share News On