बीएचईएल ने 515 पदों की भर्ती के लिए बुलाए आवेदन
मध्यप्रदेश
08-Jul-25
भोपाल (डिजीटल डेस्क)
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड ने 515 पदों पर भर्ती के लिए बेरोजगार युवाओं से आवेदन बुलाए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। बीएचईएल द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार फिटर के लिए 176 पद, वेल्डर के लिए 97 पद, टर्नर के लिए 51 पद, मैकेनिस्ट के लिए 104, इलेक्ट्रिशियन 65, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स के लिए 18 और फाउंड्री मैन के लिए 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई और स्काउट गाइड की क्वालिफिकेशन मांगी गई है। 18 साल से 33 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए careers.bhel.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।
