गर्लफ्रेंड को घुमाने और शौक पूरे करने के लिए बने एटीएम ठग
छिंदवाड़ा
06-Jul-25
दिल्ली से सीखी जालसाजी, छिंदवाड़ा में दो वारदातों को दिया अंजाम
छिंदवाड़ा
कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली से यह तरीका सीखकर छिंदवाड़ा में सक्रिय थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने महंगे शौक और गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए वारदात करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ रोहित (35) पिता डालचंद गौतम और अनुज (25) पिता राजेंद्र कुमार सिगोतिया, निवासी ग्राम कुडारी, थाना धनोरा, जिला सिवनी शामिल हैं। दोनों ने एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों का पासवर्ड चोरी-छिपे देखा और विश्वास में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में बदले हुए कार्ड से बड़ी राशि निकाली गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने छिंदवाड़ा में दो वारदातों को अंजाम दिया था। पहला मामला 30 जून को सामने आया, जब मोहन नगर निवासी दिलीप सूर्यवंशी ने कोतवाली में शिकायत की कि बस स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम में उनका कार्ड बदलकर 79 हजार रुपए निकाल लिए गए।
दूसरा मामला 3 जून को हुआ, जब पाठाढाना निवासी यशवंतराव कालबांडे ने बताया कि परशुराम वाटिका के पास एटीएम में उनका कार्ड बदलकर 30 हजार रुपए निकाल लिए गए।
पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के दौरान एटीएम व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें चंदनगांव बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 हजार रुपए नकद, 19 एटीएम कार्ड और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने और किन स्थानों पर ठगी की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि एटीएम में लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और पिन डालते समय सावधानी बरतें।