आयुर्वेदाचार्यों ने स्वास्थ्य शिविर में किया 173 मरीजों का उपचार
छिंदवाड़ा
15-Jul-25
छिंदवाड़ा
विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्रावण मास पर सौंसर प्रखंड के मोहगांव हवेली में स्थित अर्धनारीश्वर शिव मन्दिर प्रांगण में चरक आयुर्वेद सेंटर छिंदवाड़ा के विशेषज्ञों की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर विहिप और बजरंग दल के माध्यम से संपन्न किया। स्वास्थ शिविर में विभिन्न स्थानों से आए लगभग 173 मरीजों ने अपना स्वास्थ परिक्षण कर निशुल्क दवा प्राप्त की। बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है इसी को ध्यान रखते हुए स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में डॉ. विनोद यादव, डॉ. रामकुमार आमगोरिया, डॉ. योग.दीपक चौरिया, सोनू चौरिया, समाज सेवी अखिल सूर्यवंशी आदि ने अपनी सेवाएं दी। जिला मंत्री सुभाष गड़ेकर के मार्ग दर्शन और विहिप उपाध्यक्ष अनिल वंजारी, प्रखंड मंत्री गणेश प्रजापति की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर प्रखंड संयोजक लखन पवार, सह संयोजक मनोज पाल, दिव्यांशु कराडे, राज दुर्गे, अनुराग कोसे, नीलू, निखिल और सभी विहिप अधिकारियों के साथ सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
