भाजपा सांसद नया कुछ दे नहीं रहे और पुरानी धरोहर भी नहीं बचा पा रहे
छिंदवाड़ा
15-Jul-25
सेवाग्राम एक्सप्रेस या नागपुर-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाए जाने की मांग
छिन्दवाड़ा
कांग्रेस नेता मनीष पांडे ने भाजपा सरकार और सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि नया कुछ देने के बजाए ये पुरानी धरोहर भी नहीं बचा पा रहे हैं। विकास की ओर अग्रसर छिंदवाड़ा दिनों दिन पिछड़ता चला जा रहा है। भाजपा के सांसद की एक वर्ष की उपलब्धि की बात करें तो उन्होंने सिर्फ छिन्दवाड़ा का नाम मिटवाया है, ट्रेन से, विकास से, रोजगार से और जिले की शांति व्यवस्था से। कभी शांति का टापू कहे जाने वाले इस जिले में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। ट्रेनों और विकास कार्यों को अन्य जिले के सांसद अपने क्षेत्र में लेकर जा रहे हैं इसका एक प्रत्यक्ष प्रमाण पेंचवेली ट्रेन है जो अब नैनपुर के नाम से संचालित होगी। इस ट्रेन पर वर्षों तक छिन्दवाड़ा का नाम लिखा था अब हटा दिया गया है, इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या होगी। यही स्थिति पातालकोट एक्सप्रेस के साथ हुई है। भाजपा सांसद की उपलब्धि सिर्फ इतनी है कि उनके कार्यकाल में छिन्दवाड़ा केवल स्टापेज बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि कि ट्रेनों के विस्तार, नई ट्रेनों की सौगात और जिले के विकास का सिलसिला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से शुरू हुआ और पूर्व सांसद नकुलनाथ के कार्यकाल में भी अबाध्य रूप से जारी रहा। यह छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले का स्वर्णिम काल था। जैसे ही केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार में छिन्दवाड़ा से तीसरा इंजन भाजपा के सांसद के रूप में जुड़ा विकास ठप, रोजगार के रास्ते बंद, कानून व्यवस्था बेपटरी हो गया। अब समय की माँग है कि,नागपुर से मुंबई तक चलने वाली सेवाग्राम एक्सप्रेस या नागपुर-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से चलाए जाने की छिंदवाड़ा की जनता की बहुप्रतीक्षित माँग पूरी की जाये।