Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पेटेंट, ट्रेडमार्क, बौद्धिक संपदा आदि पर जागरूकता कार्यक्रम 11 को

पेटेंट, ट्रेडमार्क, बौद्धिक संपदा आदि पर जागरूकता कार्यक्रम 11 को
छिंदवाड़ा
09-Mar-26
एमएसएमई कार्यालय और छिंदवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स कर रहे संयुक्त आयोजन

छिंदवाड़ा

जिले के उद्योगपतियों को पेटेंट, ट्रेडमार्क, बौद्धिक संपदा सहित अन्य विषयों पर जानकारी देने के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर और छिंदवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की एमएसएमई नवाचार योजना के अंतर्गत, एमएसएमई डीएफओ कार्यालय, इंदौर, मध्य प्रदेश शासन के एमएसएमई विभाग तथा छिंदवाड़ा चौम्बर ऑफ़ कॉमर्स, छिंदवाड़ा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

छिंदवाड़ा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर चांडक व सचिव विशाल माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में उद्योगपतियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) की मूलभूत जानकारी, पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिज़ाइन एवं भौगोलिक संकेतक (ळप्) प्राप्त करने की प्रक्रिया, आईपी खर्च की प्रतिपूर्ति (प्च् त्मपउइनतेमउमदज) तथा पूर्ण बौद्धिक संपदा सहयोग दृ प्च्थ्ब् के माध्यम से एमएसएमई योजनाओं के लाभ एवं आर्थिक सहायता के अवसर की जानकारी सत्र विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी जिससे उद्यमी अपने नए विचारों एवं उत्पादों को सुरक्षित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनेंगे। 11 मार्च बुधवार को होटल देव में आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए विकास सहायक निदेशक एमएसएमई-विकास कार्यालय, इंदौर एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार 91 7988616014, अध्यक्ष छिंदवाड़ा चौम्बर आफ कॉमर्स श्यामसुन्दर चांडक 9425146531 व सचिव विशाल माहेश्वरी 9425818004 से संपर्क किया जा सकता है।

Share News On