2,500 हजार करोड़ का निवेश, 150 किमी फोरलेन के लिए डीपीआर का काम शुरू
छिंदवाड़ा
09-Mar-26
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिल रही गति , फोर लेन निर्माण की प्रथम प्रक्रिया हुई पूर्ण
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुआ 2,500 हजार करोड़ का छिंदवाड़ा से सावनेर और छिंदवाड़ा से सिवनी 150 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 547 छिंदवाड़ा से सावनेर एवं 347 छिंदवाड़ा से सिवनी को फोरलेन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शासन स्तर पर ट्रैफिक सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर और इन मार्गाे पर ब्लैक स्पॉटस की उपस्थिति, सामाजिक व आर्थिक महत्व तथा पर्यटन स्थलों से जुड़ाव को दृष्टीगत रखते हुए फोरलेन चौड़ीकरण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करने के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सिवनी से सावनेर तक 4 लेन की डीपीआर तैयारी का काम मेसर्स एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। एजेंसी ने 15 फरवरी 2026 से काम शुरू कर दिया है और मार्च 2026 के आखिर तक बेसिक इंसेंप्शन/फीजिबिलिटी रिपोर्ट जमा करने का टारगेट है। साथ ही साल 2026 के आखिर तक ज़मीन अधिग्रहण समेत डीपीआर का काम पूरा करने का टारगेट है।
छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को मिलेगी गति
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो जाने से जहां जिले के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को गति भी मिलेगीं। अभी छिन्दवाड़ा से नागपूर तक जाने में लगभग 4 घण्टे का समय लगता है जो कि घटकर 2 घण्टे का रह जायेगा वहीं दुर्घटनाएं भी कम होगी। उक्त फोरलेन बन जाने से छिन्दवाड़ा और सौंसर में नयें उद्योग खुलने की संभावनाएं भी बढ़ जायेगी। जिससे दोनों जिलो में रोजगार के अवसर भी बढेगें। छिन्दवाड़ा जिला महानगरों की तर्ज पर विकसित हो रहा है। कई बड़ी औद्योगिक इकाईया भी जिले में संचालित है। भविष्य में यहां पर कृषि आधारित उद्योग भी स्थापित किये जाने है। जहां कन्हान नदी पर चार हजार करोड़ लागत वाले छिन्दवाड़ा सिंचाई काम्पलेक्स का काम जारी है वहीं पेंच व्यवर्तन सिंचाई परियोजना जिसकी लागत लगभग ढाई हजार करोड़ है वह भी पूरी हो गई है। फोरलेन सड़क बन जाने से इन परियोजनाओं का लाभ भी जिलेवासियों को शीघ्र ही मिल सकेगा।