Home News Helpline Classified Jobs About Contact

माली समाज विकास परिषद ने मनाई सावित्रीबाई फुले पुण्यतिथि

माली समाज विकास परिषद ने मनाई सावित्रीबाई फुले पुण्यतिथि
छिंदवाड़ा
10-Mar-26
छिंदवाड़ा

माली समाज भवन बरारीपुरा में जिला माली समाज विकास परिषद द्वारा सावित्रीबाई फुले की 129 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर परिषद के संयोजक भाऊराव चरपे द्वारा सावित्रीबाई फुले द्वारा किये गये सामाजिक उत्थान के विषय में जानकारी दी। समस्त कार्यकारिणी द्वारा सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रचार मंत्री दिलीप चरपे ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयोजक भाउराव चरपे, विजय घोरसे कार्यवाहक अध्यक्ष, संजय दास उपाध्यक्ष, ज्ञानेश्वर कनेरे कोषाध्यक्ष, गनेश कारटे संगठन मंत्री, हरिभाउ बाड़बुदे उपाध्यक्ष, शिशिर बाड़बुदे कार्यकारी सदस्य, मनीष दास, मयंक सातपुते, महिला कार्यकारिणी की अनिता चरपे संरक्षक सदस्य,  अध्यक्ष लक्की  चोरकर  अध्यक्ष,  लक्ष्मी दास कार्यवाहक अध्यक्ष, रेखा आलोनकर उपाध्यक्ष, वर्षा भुसानकर उपाध्यक्ष, शुभांगी घोरसे महामंत्री,  संगीता चरपे संगठन मंत्री, मनोरमा सातपुते, सपना घोरसे, योगिता दोड़के, एवं सामाजिक बंधु और महिलायें उपस्थित थी|



Share News On