Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार छिंदवाड़ा आए

किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार छिंदवाड़ा आए
छिंदवाड़ा
10-Mar-26
छिंदवाड़ा

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार का 10 मार्च को छिंदवाड़ा आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उनके जिला कार्यालय पहुंचते ही जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, शॉल एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पवार ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय है। श्री पवार ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं और अपेक्षाओं को संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करें और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं आभार जिला महामंत्री अलकेश साव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय पटेल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अलकेश साव, सिपतराम यदुवंशी, उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी,रामसिंह पटेल, चित्रेश बारस्कर, शिव पटेल, अजय सूर्यवंशी, अश्वनी यदुवंशी, मुकेश पटेल, अभिषेक राय, बलराम यदुवंशी, रामसिंग पटेल, त्रिलोक राउत, रामेश्वर ठाकरे, सालकराम कुड़ोपा, प्रमोद शर्मा, राहुल भलावी, अभिषेक राय, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अजीत पटेल सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 
Share News On