13 दिवसीय पदयात्रा के समापन पर सांसद विवेक बंटी साहू ने परिवार सहित दादाजी दरबार में टेका माथा
छिंदवाड़ा
08-Jul-25
खंडवा के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने किया सांसद सहित दादा भक्त पदयात्रियों का सम्मान व स्वागत
छिंदवाड़ा/खंडवा
इस पदयात्रा के समापन समारोह में खंडवा और छिंदवाड़ा के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रमुख व्यक्ति भी मौजूद रहे। इनमें आध्यात्मिक गुरु विवेक जी, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, भारतीय जनता पार्टी खंडवा जिला अध्यक्ष राज्यपाल तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, पटेल सेवा समिति अध्यक्ष मदन भाऊ ठाकरे, छिंदवाड़ा बड़ी माता ट्रस्ट से मुकुल सोनी, व्यापारी प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा के सहसंयोजक संजय जैन और वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।
इस अवसर पर सामाजिक संगठनों ने भी विशेष भूमिका निभाई। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शिवनारायण सिंह चौहान, संतोष सिटोके, जगदीश पाराशर, केवलराम पटेल, संजय जैन, भारत सिंह दरबार, गोविंद शर्मा, राजेश राजवैध, दिनेश राजोलिया, अंकुर चौहान, ऋतुराज राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह धार्मिक यात्रा कुल 411 किलोमीटर की रही, जिसका अंतिम पड़ाव मंगलवार सुबह अमलपुरा से शुरू होकर दादाजी दरबार तक संपन्न हुआ। खंडवा में यात्रा के समापन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने सांसद साहू और साथ चल रहे दादा भक्तों का स्वागत एवं सम्मान किया।
वहीं, तैलिक साहू समाज कल्याण समिति खंडवा और बुरहानपुर से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी सांसद साहू को "समाज के गौरव" के रूप में सम्मानित किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष सुनील साहू, विनित साहू, राकेश साहू, मनीष साहू और बुरहानपुर से बिमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
खंडवा पहुंचने पर उपस्थित अन्य प्रमुख जनों में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, भाजपा नेता अजय ठाकुर, शैलेन्द्र 'बब्लू' पटेल, अखिलेश शुक्ला, बंटी पटेल, रिंकू बेदी, रोहित पोफली, पंकज शुक्ला, चंद्रभान देवरे, चतेन्द्र चौधरी, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, भूषण सूर्यवंशी, नितेश पटेल, दयाराम इरपाची, विजेंद्र ठाकुर, पवन बंजारा, मदन राय, रमाकांत पटेल, परिवेश ‘भूरा’ ठाकुर, गयाप्रसाद, सुरेश उइके, नितिन सिंह ठाकुर, संजू ठाकुर, मोनू राय, रवि मालवी, अन्नू चौरसिया, निलेश डेहरिया, रिंकी चौरसिया, भारती जैन, वंदना विश्वकर्मा, निशा गोस्वामी, चित्रा चौकसे, रानी सूर्यवंशी, आशीष चटकले, धमेन्द्र बजाज, गोपी शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंथन दशोरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाले, उपाध्यक्ष विजय चौहान, महामंत्री केदार पटेल, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष मदन तिरोले सहित अनेक कार्यकर्ता एवं दादा भक्त शामिल रहे।
यह यात्रा धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण की मिसाल के रूप में संपन्न हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।