Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठनों में की गई नियुक्तियां

कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठनों में की गई नियुक्तियां
राजनीति
12-Jun-26
छिन्दवाड़ा

शुक्रवार को कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठनों में नियुक्तियां की गई। जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी पप्पू यादव की सहमति उपरांत कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी विक्रम साहू एवं जिला अध्यक्ष अजय मेहता द्वारा विभिन्न पदों पर नवनियुक्तियां की गई है। जिला उपाध्यक्ष शुभम सनोदिया, जिला महासचिव गौरव राजपूत एवं चिंतामन प्रजापति मनोनीत किए गए हैं। 

जिला सचिव पद की जिम्मेदारी अतुल साहू एवं उज्जवल ओगरे को सौंपी है। छिन्दवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष पिंचू पहाड़े, छिन्दवाड़ा नगर अध्यक्ष शुभम कोल्हे,  नगर उपाध्यक्ष उदित विश्वकर्मा एवं लवली चौरासिया व नगर सचिव पद की जिम्मेदारी राज मालवी को सौंपी है। चौरई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद दहिया, अमरवाड़ा अध्यक्ष राजदीप वर्मा, परासिया अध्यक्ष अमन वारसी, परासिया अध्यक्ष अमन वारसी, परासिया प्रभारी इरशाद बेग, चांद ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मर्सकोले मनोनीत किए गए हैं।

कांग्रेस असंगठित कामगार कांग्रेस एवं कर्मचारी कांग्रेस में हुई नियुक्ति

जिला कांग्रेस असंगठित कामगार कांग्रेस एवं कर्मचारी कांग्रेस में नवनियुक्तियां की गई है। जिला अध्यक्ष रमन सिंह भारद्वाज द्वारा मनीष पाल को उमरेठ ब्लॉक अध्यक्ष, यशवंत ठाकुर को जामई ब्लॉक अध्यक्ष एवं बिछुआ ब्लॉक की जिम्मेदारी राजेश धुर्वे को सौंपी है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार माना है।

Share News On