Home News Helpline Classified Jobs About Contact

2 सितंबर को राजीव भवन में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

2 सितंबर को राजीव भवन में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
राजनीति
31-Aug-26
छिन्दवाड़ा

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, उप ब्लॉक अध्यक्षगण की आवश्यक बैठक आहुत की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर बुधवार को दोपहर 12.30 बजे राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई है। आयोजित बैठक में  छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण एवं उप ब्लॉक अध्यक्षगण निर्धारित समय से पूर्व बैठक में उपस्थित होंगे। समस्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।
Share News On