तिराले कुनबी समाज की बैठक में मंदिर निर्माण के लिए मिली पांच लाख की राशि
छिंदवाड़ा
01-Feb-26
छिंदवाड़ा
रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज वाटिका के तत्वावधान में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में समाज बंधुओ ने भाग लिया। ग्राम पंचायत गोरेघाट के श्री क्षेत्र साली मेटा में तिरोले कुनबी समाज ट्रस्ट द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी समय के कार्यों का विवरण एवं वरिष्ठ सामाजिक नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम लिंगा के राउत परिवार द्वारा भव्य विट्ठल रुक्मिणी भगवान के मंदिर निर्माण हेतुघ् पांच लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया नागपुर से आए यशवंत राव राउत द्वारा यह चेक समाज के अध्यक्ष को सौंपा गया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मेरी माता जी श्रीमती अलोकी बाई हीराजी राउत के माध्यम से भव्य मंदिर का निर्माण हो जिससे क्षेत्र का विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ श्री काशीनाथ कराडे जी का शाल श्रीफल के साथ में सम्मान किया गया जिन्होंने जिले में अपनी वकालत करते हुए 50 वर्ष पूर्ण किए।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री चंद्रभान देवरे द्वारा श्री क्षेत्र साली मेटा में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की और समाज के लोगों से परिसर को सुंदर सुसज्जित बनने पर अपने विचार रखने को कहा गया। मंच का संचालन समाज के सचिव संजय मोहोड द्वारा किया गया जिन्होंने नवगठित ट्रस्ट की कार्यकारिणी एवं कार्यों को अवगत कराया इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष विलास घोंगे द्वारा समाज को संगठित करके जन जागरण करने के बारे में समाज से आवाहन किया वहीं इस अवसर पर आए हुए सभी सामाजिक बंधुओ ने क्षेत्र के संपूर्ण विकास को लेकर अपने-अपने विचार साझा किये। वही आभार प्रदर्शन समाज के मीडिया प्रभारी शरद बेन्डे द्वारा किया गया इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सामाजिक बंधु एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही ।