बच्चा गैंग फिल्म देखकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
छिंदवाड़ा
01-Feb-26
गरीब बच्चों को फ़िल्म दिखाने के लिए आगे आये समाज सेवी
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा में प्रदर्शित फिल्म बच्चा गैंग जो बच्चों पर आधारित फिल्म है जिसे देखने आज शासकीय माध्यमिक शाला परतला के बच्चे पहुंचे बच्चों को फिल्म देखाने के लिए समाजसेवियों ने अपने हाथ आगे बढ़ाएं शासकीय स्कूल में ध्यान रख बच्चे जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती कि वह 130 रुपए की टिकट कटा कर फिल्म देख सके लेकिन बच्चों की फिल्म को देखने की लालसा को देख गांधीगंज के समाजसेवी हेमंत मक्कड़ तथा स्कूल में कार्यरत शिक्षक मनीष भट्ट ने जिले के प्रतिष्ठित इंद्रजीत सिंह बैस से बच्चों को लाने ले जाने हेतु बस व्यवस्था हेतु निवेदन किया गया तो उन्होंने त्वरित बच्चों के लिए बस की व्यवस्था उपलब्ध कराई शाला के कुछ बच्चे ऐसे भी थे जिन्होंने अपने जीवन में पहली बार सिनेमाघर कैसा होता है और बड़े पर्दे पर फिल्म कैसी दिखाई देती है देखा।
शिक्षक मनीष भट्ट ने बताया कि फिल्म देखने के बाद जब बच्चों से फिल्म के विषय में चर्चा की गई तो प्रफुल्लित मन से बच्चों ने बहुत तारीफ की और बच्चों का मानना है की सभी पालकों को यह फिल्म अपने बच्चों के साथ देखनी चाहिए।
लंबे समय के बाद बच्चों के लिए एक अत्यंत शिक्षाप्रद फिल्म के आने से बच्चों में अत्यंत उत्साह का माहौल है।में जिले के समाज सेवियों से निवेदन करता हूँ कि ऐसे समाज सेवी आगे आए और गरीब तबके के बच्चों को ये मूवी दिखाये ।