Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अक्षय तृतीया पर किरार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, बैठक में बनी कार्ययोजना

अक्षय तृतीया पर किरार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, बैठक में बनी कार्ययोजना
छिंदवाड़ा
01-Feb-26
छिंदवाड़ा

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, छिंदवाड़ा द्वारा आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने को लेकर समाज स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। सम्मेलन को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से किरार समाज की एक आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई। 

बैठक परसगांवसर्रा के गोदढ़देव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें प्रस्तावित सामूहिक विवाह सम्मेलन के स्वरूप, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक निर्णयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं की सर्वसम्मति से अक्षय तृतीया पर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। उसी निर्णय को मूर्त रूप देने एवं आगे की कार्ययोजना तय करने हेतु यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, वर-वधु पंजीयन प्रक्रिया, विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों का वितरण, समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। समाज के लोगों द्वारा प्रारंभिक रूप से लगभग 8 वर-वधु जोड़ों की जानकारी साझा की गई, वहीं इस संख्या को और अधिक बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही आगामी दिनों में युवा, महिला एवं नगर कार्यकारिणी के गठन एवं घोषणा को लेकर भी बैठक में सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई।

 बैठक में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, छिंदवाड़ा की संचालन समिति, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य, नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। महासभा पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक सहभागिता कर इस आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक बनाने की अपील की।

Share News On