किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का सर्व आदिवासी समाज ने किया स्वागत
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
छिंदवाड़ा
नव नियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पमाला एवं पीला दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए समाज के प्रति उनके संवेदनशील दृष्टिकोण और सक्रिय जनसेवा की सराहना की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। चर्चा के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं को सामने रखा, जिस पर भाजपा नेताओं ने गंभीरता से विचार करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य करती है और आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार एवं उत्थान के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
वहीं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा एवं विकास के लिए भाजपा परिवार सदैव साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाज और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे संवाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर महामंत्री विजय पांडे उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, जितेन्द्र सिंह पटेल, महेश सराठी जी (जिलाध्यक्ष अ. भा. आ .वि. परिषद छिंदवाड़ा), गानाराम उइके ( पूर्व मंडी अध्यक्ष चौरई, अनिल उइके (महामंत्री ग्रामीण मंडल चौरई, राजेंद्र संदराम (महामंत्री नगर मंडल चौरई) शिवकुमार कवरेती (सरपंच राजलवाड़ी), भोला उइके, रामकिशन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।