भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने समस्त जिलेवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन त्याग, करुणा, अहिंसा और सत्य का अद्वितीय संदेश देता है। उनका दर्शन आज भी मानव समाज को शांति, सद्भाव और आत्मचिंतन की प्रेरणा प्रदान करता है। बुद्ध पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मानवता को प्रेम, सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला पावन दिवस है।

श्री यादव ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। समाज में शांति, भाईचारा और परस्पर सम्मान बनाए रखने के लिए हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर हम सभी समाज में सौहार्द, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें तथा भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी नागरिकों को बुद्ध पूर्णिमा की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए जिले में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।