तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी, जानिए मंडी में आज जिंसों के भाव
छिंदवाड़ा
30-Apr-26
छिंदवाड़ा
कुसमेली स्थित कृषि उपज मंडी में अगले तीन दिनों तक कोई कामकाज नहीं होगा। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी अवकाश होने के कारण मंडी में कामकाज नहीं होगा तो वहीं शनिवार और रविवार को में पूर्व की तरह अवकाश रहता है ऐसे में अब कृषि उपज मंडी में 4 मई सोमवार को कामकाज शुरू होगा।

छिंदवाड़ा अपडेट द्वारा किसानों को कृषि उपज मंडी के भाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे अपने गांवों में ही जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव देख सके।
कृषि उपज मंडी कुसमेली में बुधवार को गेंहू जहां न्यूनतम 2124 और उच्चतम 2777 रूपए प्रति क्विंटल बिका तो वहीं मक्का 1995 न्यूनतम और 2111 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसी तरह सोयाबीन का न्यूनतम भाव 5800 और अधिकतम 6170 रूपए प्रति क्विंटल तो तुअर 5900-7252, चना 4600-5440 प्रति क्विंटल अधिकतम के भाव से बिकी।